औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के लिए एम.पी. ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर

औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के लिए एम.पी. ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर

भोपाल-एम.पी. ट्रांसको (एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-तीन के 220 के.व्ही. सबस्टेशन में नया 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि पीथमपुर क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयों को उनकी मांग के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये एम.पी. ट्रांसको (एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने लगभग 6 करोड़ 40 लाख रूपये की अनुमानित लागत से इस अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है। अब इस औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उपक्रमों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस सफलता के लिये एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

33 के.व्ही. के 18 फीडरों से होती है औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में विद्युत सप्लाई

एम.पी. ट्रांसको इंदौर के कार्यपालन अभियंता विश्वप्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से पीथमपुर सेक्टर-तीन सबस्टेशन की क्षमता बढकर 759 एम.व्ही.ए. की हो गई है। एम.पी. ट्रांसकों इंदौर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण सबस्टेशन से औद्योगिक क्षेत्र के लिये अपने 33 के.व्ही. के 18 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है। यह म.प्र. का पहला अति उच्च दाब सबस्टेशन है, जिसमें 132 के.व्ही. के 5 ट्रांसफार्मर लगाये गए हैं।

78278 एम.व्ही.ए. हो गई है कुल स्थापित क्षमता

एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर अब 78278 एम.व्ही.ए. की हो गई है, जिसमें 400 के.व्ही. में 11095 एम.व्ही.ए., 220 के.व्ही. में 32595 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. में 34588 एम.व्ही.ए. क्षमता विद्यमान है। एम.पी. ट्रांसको मध्यप्रदेश में 415 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इसमें 400 के.व्ही. के 14, 220 के.व्ही. के 88 तथा 132 के.व्ही. के 313 सबस्टेशन शामिल हैं।

 

 

Related Posts

Latest News

हाइपरयूनिफॉर्मिटी: ऑप्टिकल डेटा ट्रांसमिशन और जैविक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी तकनीक हाइपरयूनिफॉर्मिटी: ऑप्टिकल डेटा ट्रांसमिशन और जैविक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी तकनीक
हाल ही में पदार्थ की विचित्र अवस्था, "हाइपरयूनिफॉर्मिटी," का पता लगाने वाले शोधकर्ताओं ने इसके गुणों और संभावित तकनीकी उपयोग...
भारत की 200 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का महत्वपूर्ण मील का पत्थर
वाराणसी में गंगा नदी पर एक नए रेल-सह-सड़क सेतु निर्माण को मंजूरी
पर्यावरण को एंटीबायोटिक संदूषण से बचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि
क्रिस्टल संरचना में बदलाव से उर्जा क्षेत्र में नई क्रांति
सौर ऊर्जा में 500 करोड़ रुपये के नवाचार परियोजनाओं को मिला बढ़ावा
टीडीपी1 और सीडीके1: कैंसर उपचार में नई सफलता, भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज
झारखंड में हाइड्रोकार्बन उत्पादन की नई संभावनाएँ
मानव मस्तिष्क से प्रेरित कंप्यूटिंग का भविष्य है कृत्रिम सिनैप्टिक चिप
कई YouTube चैनल चलाना हो तो करना होगा ये उपाय