इं वी.बी. सिंह इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

इं वी.बी. सिंह इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इन्जीनियर्स (इंडिया) की 19 सितम्बर को हैदराबाद में सम्पन्न अखिल भारतीय कौंसिल की बैठक में उप्र के पॉवर सेक्टर के अभियन्ता इं वी.बी. सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुना गया। ऑल इण्डिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने इसे पावर सेक्टर के अभियंताओं के लिए गर्व का विषय बताते हुए इं वी बी सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स के इतिहास में पहली बार कोई पॉवर इंजीनियर राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।यू पी इंजीनियर्स एसोसियन के पूर्व अध्यक्ष एस एस निरंजन, वर्तमान अध्यक्ष वी के श्रीवास्तव एवं महासचिव आशीष यादव ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर चुके किसी अभियंता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
           इन्स्टीट्यूशन ऑफ़ इन्जीनियर्स देश की सर्वोच्च तकनीकी संस्था है जिसका गठन वर्ष 1920 में हुआ था। विभिन्न विभागों में कार्यरत पौने तीन लाख ग्रेजुएट इन्जीनियर संस्था के सदस्य हैं।  

409b1946-d2fe-4110-b25c-035ca9882d50             
       इं वी.बी. सिंह ने आई.आई.टी., रुड़की से सिविल इन्जीनियरिंग में बी.टेक. करने के पश्चात उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन में अपनी सेवाएं प्रारम्भ की और मुख्य अभियंता पद तक की जिम्मेदारी निभाई। इं सिंह यू.पी.बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की बिल्डिंग कमेटी के सदस्य हैं। पूर्व में वह 20 वर्षों तक रुड़की विश्वविद्यालय सीनेट  के सदस्य भी रह चुके हैं। इं वी.बी. सिंह इससे पूर्व संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  एवं यूपी स्टेट सेन्टर के मानद सचिव व अध्यक्ष भी रह चुके है। इं सिंह विदेशों में जैसे अमेरिका आदि में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

Latest News

भारत का सतत ऊर्जा भविष्य: 20% इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य के बाद की योजना भारत का सतत ऊर्जा भविष्य: 20% इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य के बाद की योजना
नई दिल्ली- भारत ने स्थायी ऊर्जा समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री...
ओवरबर्डन प्रबंधन: कोयला खनन में पर्यावरणीय और आर्थिक स्थिरता के लिए एचपीईसी रिपोर्ट
वैश्विक बाजार में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों को लेकर बढ़ रहा है संघर्ष
हाइपरयूनिफॉर्मिटी: ऑप्टिकल डेटा ट्रांसमिशन और जैविक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी तकनीक
भारत की 200 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का महत्वपूर्ण मील का पत्थर
वाराणसी में गंगा नदी पर एक नए रेल-सह-सड़क सेतु निर्माण को मंजूरी
पर्यावरण को एंटीबायोटिक संदूषण से बचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि
क्रिस्टल संरचना में बदलाव से उर्जा क्षेत्र में नई क्रांति
सौर ऊर्जा में 500 करोड़ रुपये के नवाचार परियोजनाओं को मिला बढ़ावा
टीडीपी1 और सीडीके1: कैंसर उपचार में नई सफलता, भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज